1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : May 01, 2021 08:59 pm IST,  Updated : May 01, 2021 08:59 pm IST

दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने शुक्रवार को देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर की पहचान विवेक राय के रूप में हुई है।

मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी- India TV Hindi
मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने शुक्रवार को देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर की पहचान विवेक राय के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन मालवीय नगर में 30 अप्रैल को रात 11 बजकर 16 बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि महिला कॉलर के दोस्त का पति दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश कुमार दिए गए पते यानी हाउस नंबर L- 62A, दूसरी मंजिल मालवीय नगर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ पाया। मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

बता दें कि, मृतक डॉक्टर विवेक राय अपनी पत्नी के साथ रहते थे। कमरे की पूरी तलाशी ली गई और एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मृतक डॉक्टर के शव को एम्स के शवगृह में भेज दिया गया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक डॉक्टर का शव चचेरे भाई को सौंप दिया गया। पुलिस आगे की कार्यवाही और पूछताछ कर रही है। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया गया कि सुसाइड नोट में उसके परिवार और दोस्तों को संबोधित किया गया है, जिसमें मृतक ने अपने सभी परिचित लोगों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।