1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, MCD के ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और बेटी घायल

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, MCD के ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और बेटी घायल

 Published : Sep 09, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 08:10 pm IST

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

बाइक सवार की चली गई जान- India TV Hindi
बाइक सवार की चली गई जान Image Source : FILE PHOTO

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार की जान ली है। सोमवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (MCD) के ट्रक ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। इससे 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्रॉसिंग के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब सूचना मिली कि पुल प्रहलादपुर इलाके में शिव मंदिर क्रॉसिंग के पास एक मोटरसाइकिल को एमसीडी ट्रक ने टक्कर मार दी है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कुलदीप और उसकी बेटी अंशिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गईं। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। आरोपी ट्रक डाइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

एजेंसी के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।