1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. "दिल्ली में नौ दिनों तक नॉनवेज नहीं बेचा जाएगा", BJP MLA का ऐलान, जानें क्यों दी ये नसीहत?

"दिल्ली में नौ दिनों तक नॉनवेज नहीं बेचा जाएगा", BJP MLA का ऐलान, जानें क्यों दी ये नसीहत?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 20, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 11:24 pm IST

भाजपा विधायक करनैल सिंह ने नवरात्रि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नौ दिनों तक नॉनवेज की बिक्री नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न फूड आउटलेट्स को भी इस संबंध में नसीहत दी है।

भाजपा विधायक करनैल सिंह- India TV Hindi
भाजपा विधायक करनैल सिंह Image Source : ANI

दिल्ली: नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन ना परोसे जाएं, इसके लिए कई फ़ूड चेन को लिखे अपने पत्र पर, भाजपा विधायक करनैल सिंह ने कहा, "...नवरात्रि हमारे लिए बहुत पवित्र त्योहार है। उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए... यह सनातनियों का देश है, और अब पश्चिमी सभ्यता को समझना होगा कि हमारी आस्था भी सम्मान की हकदार है। मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, डोमिनोज़ और बर्गर किंग जैसी कंपनियों ने हमसे संपर्क किया है। ऐसा नहीं है कि वे हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं, लेकिन उन्हें हमारी आस्था को समझने की ज़रूरत है। मैंने सरकार और संगठन सहित सभी के साथ इस बारे में पहले ही चर्चा कर ली है। दिल्ली में नौ दिनों तक मांस नहीं बेचा जाएगा।"

तरविंदर सिंह ने लिखा था पत्र

विधायक तरविंदर सिंह ने भी इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि दिल्लीवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मीट और मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री करने वाली सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया जाए।

विधायक ने सीएम को लिखे पत्र में कहा, नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सरकार से निवेदन किया कि दिल्लीवासियों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए पूरे दिल्ली में नवरात्रि के दौरान सभी मीट और मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया जाए। आपकी इस सकारात्मक पहल के लिए दिल्लीवासी अत्यंत आभारी रहेंगे।

 उन्होंने लिखा कि इसके लिए हमारे वॉलेंटियर्स भी सड़कों पर निकलेंगे। पहले तो लोगों से हाथ जोड़ कर बंद करने के लिए कहेंगे, लेकिन अगर फिर भी नहीं माने तो शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने मांग की थी तो 80 प्रतिशत दुकानें बंद रही थीं। मुसलमान भाइयों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी थीं।


ये भी पढ़ें:
22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली की इन जगहों पर रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्लीः उत्तर-पूर्वी जिले में 350 पुलिसकर्मियों ने 36 जगहों पर की छापेमारी, 5 आरोपी अरेस्ट, 18 लाख रुपये बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।