नई दिल्ली: नई दिल्ली डिस्ट्रिक जिले के शास्त्री भवन की पार्किंग में खड़ी मंत्रालय की कार चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली डिस्ट्रिक जिले के शास्त्री भवन की पार्किंग में खड़ी मंत्रालय की गाड़ी 24 सितंबर चोरी हो गई है।
Related Stories
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बिल्डिंग सीआईएसएफ के प्रोटेक्शन में है। अभी तक ड्राइवर से सम्पर्क नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक ये गाड़ी जिस अफसर को एलोकेट की गई थी उसकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।
खुफिया एजेंसी के तमाम अलर्ट्स आतंकी हमलों को लेकर पुलिस को मिलते रहते हैं, ऐसे में सरकारी अफसर की गाड़ी चोरी होना एक बड़ा मामला है। इसलिए पुलिस पूरी तरह से इसकी छानबीन में लगी है।