1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हरिजन बस्ती के लड़के ने की मुस्लिम लड़की से शादी, रात साढ़े दस बजे जमकर मचा बवाल

हरिजन बस्ती के लड़के ने की मुस्लिम लड़की से शादी, रात साढ़े दस बजे जमकर मचा बवाल

 Published : Mar 21, 2021 11:58 am IST,  Updated : Mar 21, 2021 11:58 am IST

मुस्लिम लड़की की शादी से खफा, उसके परिवार वालों, रिश्तेदारों और उसके समुदाय के लोगों ने रात करीब 10.30 बजे हरिजन बस्ती में पहुंचकर उस गली में जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें वो लड़का रहता है।

mob creates ruckus in harijan basti delhi after harijan basti boy marries muslim girl watch video हर- India TV Hindi
हरिजन बस्ती के लड़के ने की मुस्लिम लड़की से शादी, रात साढ़े दस बजे जमकर मचा बवाल Image Source : VIDEO GRAB

नई दिल्ली. दिल्ली के सराय काले खां इलाके में स्थित हरिजन बस्ती में शनिवार रात करीब 10.30 बजे जमकर बवाल हुआ। इस हंगामे की वजह थी इस बस्ती में रहने वाले एक लड़के की मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ शादी। मिली सूचना के अनुसार, हरिजन बस्ती में रहने वाले एक युवक ने मुस्लिम समुदाय की युवती से लव मैरिज कर ली, जिसके वजह से ये पूरा बवाल हुआ।

पढ़ें- कश्मीर: 31 साल बाद खुला शीतल नाथ मंदिर, हिंदुओं ने लोकल मुस्लिमों के बारे में कही ये बात

मुस्लिम लड़की की शादी से खफा, उसके परिवार वालों, रिश्तेदारों और उसके समुदाय के लोगों ने रात करीब 10.30 बजे हरिजन बस्ती में पहुंचकर एक गली में जमकर तोड़फोड़ की। लड़की के परिवार वालों और उनके साथ आए लोगों द्वारा की गई तोड़फोड़ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पढ़ें- दो मुस्लिम लड़कियों ने की हिंदू लड़कों से शादी, मचा बवाल तो पुलिस ने उठाया ये कदम

हालांकि कल रात के हंगामें में किसी के चोट नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि हंगामे करने आए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, उनके हाथ जो लगा वो तोड़ दिया गया। गनीमत ये रही कि इस वाक्ये में किसी के कोई चोट नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।