1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14-15 पर कैसा था मंजर, यात्रियों ने रो-रोकर बताया आंखों देखा हाल, देखें VIDEO

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14-15 पर कैसा था मंजर, यात्रियों ने रो-रोकर बताया आंखों देखा हाल, देखें VIDEO

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 15, 2025 11:31 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 09:57 am IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद पीड़ित यात्रियों ने इंडिया टीवी से बात की और अपने बुरे अनुभव के बारे में बताया। यात्रियों ने इस मामले में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

New Delhi Railway Station Stampede- India TV Hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस मामले में रेलवे का आधिकारिक बयान भी सामने आया और उसने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं। 

रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने क्या बताया?

रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक पुरुष यात्री ने बताया कि मेरी बहन दब गई है। वह हॉस्पिटल में एडमिट है। महिला यात्री ने बताया कि उसकी ननद के मुंह से पीला झाग निकल आया। हम जीने से नीचे जा रहे थे लेकिन लोग धक्का दे रहे थे। यात्री ने बताया कि मेरी बहन को एक-डेढ़ घंटे से होश नहीं आया है। 

एक महिला ने बताया कि वह और उसकी बेटी दोनों दबी थीं। कोई लाइन नहीं थी। एक यात्री ने कहा कि मेरा मुंह बाहर निकला हुआ था, बाकी पूरा शरीर दबा हुआ था। यात्री ने कहा कि पुलिस ने सही से काम नहीं किया। स्टेशन पर स्ट्रेचर भी नहीं था।

यात्रियों ने इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और उनका कहना है कि लोग दबे हुए थे लेकिन रेस्क्यू करने के लिए कोई मौजूद नहीं था।

एक यात्री ने कहा कि कुछ लोग अनजान थे और उपद्रवी थे। वह जयकारा लगाते हुए निकल गए और उनकी वजह से ही ये माहौल खराब हुआ है। यात्रियों से बातचीत में ये सामने आया है कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए पुलिस प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं थी।

बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।