1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. सीबीआई विवाद: केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का किया स्वागत

सीबीआई विवाद: केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का किया स्वागत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 01:55 pm IST

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ जांच दो सप्ताह के भीतर पूरी करने को कहा था।

सीबीआई विवाद: केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का किया स्वागत- India TV Hindi
सीबीआई विवाद: केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का किया स्वागत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का शुक्रवार को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रहेगी। 

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "सीबीआई मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। देश के हित में उम्मीद है कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रखी जाएगी और शक्तियां यह समझेंगी कि उनके अवैध कृत्यों को चुनौती दी जा सकती है।"

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ जांच दो सप्ताह के भीतर पूरी करने को कहा था। यह जांच सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए.के. पटनायक की निगरानी में की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली