1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में सुबह कड़कड़ाती ठंड, वायु गुणवत्ता 'गंभीर'

दिल्ली में सुबह कड़कड़ाती ठंड, वायु गुणवत्ता 'गंभीर'

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2019 11:49 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 11:49 am IST

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के मुताबिक, प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' से 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गया है। प्रमुख प्रदूषक कणिका तत्व (पीएम) 2.5 और पीएम 10 के साथ सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 432 रहा।

दिल्ली में सुबह कड़कड़ाती ठंड, वायु गुणवत्ता 'गंभीर'- India TV Hindi
दिल्ली में सुबह कड़कड़ाती ठंड, वायु गुणवत्ता 'गंभीर'

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से एक डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण अब भी बेहद 'गंभीर' स्तर पर है।

अधिकारियों ने बताया, "दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा, दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिसके बाद धुंध छाने के आसार हैं।"

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी रहा।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के मुताबिक, प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' से 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गया है। प्रमुख प्रदूषक कणिका तत्व (पीएम) 2.5 और पीएम 10 के साथ सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 432 रहा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली