1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिवाली पर दिल्‍ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1705 किलो पटाखे जब्‍त 323 लोग गिरफ्तार

दिवाली पर दिल्‍ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1705 किलो पटाखे जब्‍त 323 लोग गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2018 11:29 am IST,  Updated : Nov 08, 2018 03:08 pm IST

दिवाली पर पटाखों को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिवाली की रात ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

Fire Crackers- India TV Hindi
Fire Crackers

दिवाली पर पटाखों को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाने के लिए दिल्‍ली पुलिस ने दिवाली की रात ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने एक ही रात में दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों से 1705 किलो पटाखे जब्‍त किए। पुलिस ने 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन पुलिस की इस सख्‍ती के बावूजद दिल्‍ली और इससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव के लोगों ने जमकर कानून तोड़ा और समय सीमा के बाद भी प्रतिबंधित पटाखे फोड़े। (दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खतरनाक’, ट्रकों के प्रवेश पर लगी पाबंदी)

दिल्‍ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार एक्‍सप्‍लोसिव कानून के तहत दिल्‍ली में 71 एफआईआर दर्ज की गई वहीं 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1705 किलो गैर-हरित तथा अप्रमाणित पटाखे जब्‍त किए गए। सुप्रीम कोर्ट ने 8 से 10 बजे का समय पटाखों के लिए निर्धारित किया था। लेकिन इसका उल्‍लंघन करने पर पुलिस ने 562 एफआईआर दर्ज की और 323 लोगों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली में दिवाली की रात पुलिस ने 57 मामले दर्ज किए। पुलिस ने यहां से 140 किलो पटाखे जब्‍त किए हैं। दूसरी ओर द्वारका से पुलिस ने इससे ज्‍यादा 200 किलो पटाखे जब्‍त किए हैं, यहां पर पटाखों के उल्‍लंघन से जुड़े 42 मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। 

लेकिन पटाखों की जब्‍ती के मामले में दक्षिण पूर्व दिल्‍ली की पुलिस सबसे आगे रही। यहां से पुलिस ने सबसे ज्‍यादा 278 किलो पटाखे जब्‍त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने 23 एफआईआर भी दर्ज की हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यहां कानून का उल्‍लंघन करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्‍तर दिल्‍ली की बात करें तो यहां पर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 72 किलो पटाखे भी जब्‍त किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली