1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. केजरीवाल के जनता दरबार में गोली के साथ पहुंचा शख्स, पुलिस ने दबोचा

केजरीवाल के जनता दरबार में गोली के साथ पहुंचा शख्स, पुलिस ने दबोचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2018 11:03 am IST,  Updated : Nov 27, 2018 11:03 am IST

सीएम निवास पर तैनात सुरक्षाबलों ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

केजरीवाल के जनता दरबार में गोली के साथ पहुंचा शख्स, पुलिस ने दबोचा- India TV Hindi
केजरीवाल के जनता दरबार में गोली के साथ पहुंचा शख्स, पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर एक शख्स जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इमरान के पास प्वाइंट 32 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह 10-12 लोग अपॉइंटमेंट लेकर सीएम से मिलने पहुचे थे। इन्हीं में से एक इमरान नाम का शख्स भी था। इमरान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे ये कारतूस मस्ज़िद के डोनेशन बॉक्स में मिला था जिसे उसने वॉलेट में रख लिया था और फिर रखकर भूल गया। 

सीएम निवास पर तैनात सुरक्षाबलों ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने उसने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के करोल बाग स्थित मस्जिद बावली वाली में बतौर इमाम काम करता है। करीब 2-3 महीने पहले मस्जिद की दानपेटी में वह कारतूस मिला था। 

दिल्ली में सीलमपुर का रहने वाला इमरान सीएम के जनता दरबार में अन्य 12 इमाम और मौलवियों के साथ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की मांग के साथ केजरीवाल से मुलाकात करने गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली