1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'मिंटो ब्रिज पर नहीं हुआ जलभराव', यह देखकर दिल्लीवाले भी हैं हैरान, वीडियो हुआ वायरल

'मिंटो ब्रिज पर नहीं हुआ जलभराव', यह देखकर दिल्लीवाले भी हैं हैरान, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 23, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 04:00 pm IST

दिल्ली में जलभराव के लिए पिछले साल तक मिंटो ब्रिज कुख्यात था। लेकिन इस साल दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बावजूद मिंटो ब्रिज पर जलभराव जैसी समस्या देखने को नहीं मिल रही है।

No waterlogging at Minto Bridge Delhiites stunned Watch video- India TV Hindi
मिंट्रो ब्रिज पर नहीं हुआ जलभराव Image Source : PTI

दिल्ली में मॉनसून के कारण जोरों-शोरों से बारिश हो रही है। इस कारण कहीं जलभराव, तो कहीं ट्रैफिक जाम का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को दिल्लीवासियों ने एक नजारा ऐसा भी देखा जिसे देखकर सब दंग रह गए। दरअसल जब भी कभी हल्की बारिश होती थी तो मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव हो जाता था। लेकिन कुख्यात मिंटो ब्रिज राजधानी भर में हुए भारी बारिश के बावजूद जलभराव से मुक्त रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि मिंटो ब्रिज के नीचे लोगों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ रहा है और यातायात सुचारू रूप से जारी है। 

मिंटो ब्रिज पर नहीं हुआ जलभराव

एक तरफ मिंटो ब्रिज जलभराव की समस्या से मुक्त है, वहीं दिल्ली के दूसरे इलाकों में भीषण जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, इस कारण ट्रैफिक जाम जैसे हालत भी देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 और 23 जुलाई को दिल्ली में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है और 28 जुलाई तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। तापमान 23°C से 36°C के बीच रहने की उम्मीद है, और इस सप्ताह आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने शेयर किया पोस्ट

मिंटो ब्रिज पर राहत के बावजूद, जैसे-जैसे मॉनसून तेज होता जा रहा है, पूरा शहर मानसून की चुनौतियों से जूझ रहा है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तस्वीरें सबूत हैं, बदलाव शब्दों से नहीं, कर्मों से आता है। यह वही मिंटो ब्रिज है, जो कभी जलभराव का पर्याय था, फिर भी आज मूसलाधार बारिश के बाद भी यातायात सुचारू रूप से चलता दिखाई दे रहा है। सचमुच, दिल्ली बदल रही है। कोई भी काम असंभव नहीं है, बस इरादे की जरूरत है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।