1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. डॉक्टर-वकील और प्रोड्यूसर बताकर 500 से ज्यादा महिलाओं को फंसाया, प्राइवेट वीडियो के नाम पर करोड़ों ठगे, आरोपी अरेस्ट

डॉक्टर-वकील और प्रोड्यूसर बताकर 500 से ज्यादा महिलाओं को फंसाया, प्राइवेट वीडियो के नाम पर करोड़ों ठगे, आरोपी अरेस्ट

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 16, 2026 10:03 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 10:24 am IST

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करता था। प्राइवेट वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग करता था।

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग और ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का रहने वाला है।

डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को फंसाता था।

500 से ज्यादा महिलाओं से की ठगी

आरोपी खुद को डॉक्टर, वकील, बिजनेसमैन, फिल्म प्रोड्यूसर बताकर ठगी करता था। अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी के पास से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी और वसूली का खुलासा हुआ है।

प्राइवेट फोटो/वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी आनंद कुमार प्यार और शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। प्राइवेट फोटो/वीडियो लेकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

खुद को मृत बताकर हुआ फरार

पुलिस ने कहा कि एक मामले में आरोपी ने महिला से 7 लाख रुपये की ठगी की थी। बाद में खुद को मृत बताकर वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के बास से 4 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, सोने के कंगन और चेन बरामद की है।

दिल्ली और गाजियाबाद में दर्ज थे 2 केस

आरोपी कई फर्जी नामों से बैंक अकाउंट चला रहा था। पहले भी उसके ऊपर दिल्ली और गाजियाबाद में 2 केस दर्ज हैं। साइबर थाना की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से पश्चिम बंगाल से आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्कार किया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।