1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रेस्टोरेंट मालिक को गोली से उड़ाया, सड़क पर मिली खून से सनी लाश; दिल्ली में ये क्या हो रहा है?

रेस्टोरेंट मालिक को गोली से उड़ाया, सड़क पर मिली खून से सनी लाश; दिल्ली में ये क्या हो रहा है?

 Published : Mar 27, 2024 10:00 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 10:00 am IST

घटना के समय रेस्टोरेंट मालिक संजय बाइक चला रहा था। उसके सिर, दाहिने कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिनी ओर पेट में चोट लगी थी। संजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

delhi police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE PHOTO

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, ''मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी 32 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय इलाके में 'गोवा बार' नाम के एक रेस्टोरेंट का मालिक है।"

पुलिस ने कहा कि संजय को कई गोलियां मारी गईं। घटनास्थल पर सात खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा राउंड मिला। पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

सड़क पर खून से सनी मिली लाश

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:05 बजे नितिन को उसके एक दोस्त ने सूचना दी कि उसके भाई संजय को गोली मार दी है। जब नितिन मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ पाया। संजय के सिर, दाहिने कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिनी ओर पेट में चोट लगी थी। संजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।''

घटना के वक्त बाइक चला रहा था संजय

डीसीपी ने कहा, "घटना के समय संजय बाइक चला रहा था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में सीसीटीवी स्कैन किए जा रहे हैं।" (IANS)

यह भी पढ़ें-

आर्मी के जवान ने अपनी ही बेटी के साथ किया रेप फिर उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भी दिया साथ

जेल से छूटकर आने के कुछ दिन बाद ही शख्स ने पत्नी को मारी गोली, फिर दोस्त को किया फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।