1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सत्‍येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व मंत्री; जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिरे थे

सत्‍येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व मंत्री; जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिरे थे

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 25, 2023 12:54 pm IST,  Updated : May 25, 2023 12:54 pm IST

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्‍येंद्र जैन की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आज सुबह ही खबर आई थी कि वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व मंत्री सत्‍येंद्र जैन- India TV Hindi
ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व मंत्री सत्‍येंद्र जैन Image Source : INDIA TV

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्‍येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सत्‍येंद्र जैन की हालत बेहद नाजुक है। जैन को LNJP अस्पताल शिफ्ट किया गया है। पूर्व मंत्री को फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आज सुबह ही जेल के अंदर चक्कर आने से तिहाड़ जेल के बाथरूम में सत्‍येंद्र जैन गिर गए थे। बाथरूम में गिरने से सत्‍येंद्र जैन को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि सत्‍येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरे जैन

बता दें कि आज सुबह ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उनकी हालत बिगड़ते देख जैन को LNJP अस्पताल शिफ्ट किया गया है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

AAP ने दी सत्येंद्र जैन की हेल्थ अपडेट
धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’’ जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। 

ये भी पढ़ें-

तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिरे सत्येंद्र जैन, एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

मुनव्वर राना की हालत बेहद नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मशहूर शायर
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।