1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. महाठग सुकेश चंद्रशेख का बड़ा बयान, कहा- तिहाड़ में मिलेंगे केजरीवाल, काउंटडाउन शुरू

महाठग सुकेश चंद्रशेख का बड़ा बयान, कहा- तिहाड़ में मिलेंगे केजरीवाल, काउंटडाउन शुरू

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 23, 2023 01:35 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 01:38 pm IST

महाठग सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है। उसने कहा कि वह अगले हफ्ते बहुत जरूरी चीज शेयर करने वाला है।

महाठग सुकेश चंद्रशेख- India TV Hindi
महाठग सुकेश चंद्रशेख Image Source : FILE PHOTO

200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक नया बयान सामने आया है। उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाठग सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है। उसने कहा कि वह अगले हफ्ते बहुत जरूरी चीज शेयर करने वाला है। उसने कहा, केजरीवाल का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जल्दी ही केजरीवाल का तिहाड़ क्लब में स्वागत होगा।

 

'अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी'

10 मार्च को महाठग सुकेश ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान आरोप लगाते हुए कहा था कि शराब नीति में अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी। सुकेश ने कहा था, "केजरीवाल वजीर है, एक-एक का पर्दाफाश करूंगा। शराब नीति मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी। केजरीवाल अपनी टास्क को बखूबी निभा रहे हैं। शराब नीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।"

राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कोर्ट में क्या-क्या कहा? सजा मिलने के बाद ट्वीट भी आया सामने

केजरीवाल-सिसोदिया पर लगाए थे आरोप

इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुकेश ने आम आदमी पार्टी को महाठग बताया था। इसके साथ ही लिखा था कि आपके सभी उल्टी सीधी कारगुजारियों और कारनामों का खुलासा करने के लिए मैं आ रहा हूं।  सुकेश ने दावा किया था कि उसने सिसोदिया के साथ भी काफी नजदीकी से काम किया है और  उसे पता है कि वो कैसे हर विभागीय काम में कमीशन खाते हैं।

अमृतपाल की पत्नी के भी आतंकी कनेक्शन, ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग, जानें पूरी कुंडली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।