1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP की तरफ से मेयर की रेस में शामिल हैं ये नाम, जानिए किस पर लग सकती है अंतिम मुहर

AAP की तरफ से मेयर की रेस में शामिल हैं ये नाम, जानिए किस पर लग सकती है अंतिम मुहर

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 09, 2022 07:35 pm IST,  Updated : Dec 09, 2022 07:35 pm IST

दिल्ली की कुल 250 निगम सीटों में से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है तो वहीं बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की है। 9 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर अन्य की जीत हुई है।

आप की टिकट पर 75 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और अब इनमें से ही किसी एक को नगर निगम का पहला - India TV Hindi
आप की टिकट पर 75 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और अब इनमें से ही किसी एक को नगर निगम का पहला मेयर बनाया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MCD चुनाव में परचम लहराया है। दिल्ली की कुल 250 निगम सीटों में से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है तो वहीं बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की है। 9 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर अन्य की जीत हुई है। आए नतीजों के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर दिल्ली नगर निगम का पहला महापौर कौन होगा। हालांकि आम आदमी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है इसलिए मेयर के लिए दावेदारी भी मजबूत है। ऐसे में आप की तरफ से मेयर कौन होगा इसे लेकर पार्टी के भीतर मंथन चल रहा है। 

बता दें कि MCD में हर साल मेयर बदलता है, यानी 5 साल में 5 मेयर होते हैं। नियमों के मुताबिक MCD में पहली मेयर महिला ही होगी। AAP में महिला पार्षदों के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चे हैं। MCD इलेक्शन में आम आदमी पार्टी ने 140 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। जिनमें से 75 उम्मीदवार चुनाव जीतकर आई हैं और अब इन्हीं में से एक को मेयर बनाया जाएगा। 

ये हैं संभावित नाम जो हो सकती हैं मेयर

सूत्रों के मुताबिक AAP में मेयर पद के लिए संभावित उम्मीदवारों की चर्चा के बीच कुछ नाम ऐसे है, जिस पर सबसे ज्यादा मंथन किया जा रहा है।

  1. प्रोमिला गुप्ता - मेयर पद के लिए रेस में प्रोमिला गुप्ता का नाम चल रहा है। प्रोमिला दिल्ली महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं और आम आदमी पार्टी की काफी सक्रिय सदस्य हैं। प्रोमिला गुप्ता तिमारपुर के 11 नंबर वार्ड से चुनाव जीती हैं।
  2. सारिका चौधरी - दूसरे नाम सारिका चौधरी का चल रहा है, जिन्हें आप की तरफ से मेयर बनाया जा सकता है। सारिका दिल्ली महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं और आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। सारिका दरियागंज के वार्ड नंबर 142 से चुनाव जीती हैं।
  3. निर्मला कुमारी - वहीं AAP की दिल्ली महिला इकाई की अध्यक्षा निर्मला कुमारी का नाम भी मेयर पद की दौड़ में शामिल है। निर्मला शुरुआती दिनों से ही पार्टी के साथ है और पार्टी के संगठन के लिए काम भी करती रही हैं। निर्मला कुमारी विकासपुरी के सैनिक एन्क्लेव वार्ड नंबर 112 से चुनाव जीती है।
  4. प्रियंका गौतम - एक और नाम है जो कि आप की तरफ से सामने आ रहा है। वह है आम आदमी पार्टी की SC/ST विंग की उपाध्यक्ष प्रियंका गौतम का। प्रियंका घडौली के वार्ड नंबर 194 से चुनाव जीती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।