1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जम्मू-कश्मीर के पूर्व MLC तरलोचन सिंह का दिल्ली में मिला शव, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व MLC तरलोचन सिंह का दिल्ली में मिला शव, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

 Reported By: Sanjay Sah @sanjaysah_india
 Published : Sep 09, 2021 10:57 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 12:39 pm IST

तरलोचन सिंह दो सितंबर से ही गायब थे। बताया जाता है कि बसई दारापुर में घर के अंदर शव मिला है। शव के पास से तरलोचन सिंह का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व MLC तरलोचन सिंह का दिल्ली में मिला शव, 2 सितंबर से थे गायब- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के पूर्व MLC तरलोचन सिंह का दिल्ली में मिला शव, 2 सितंबर से थे गायब Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के दारापुर में जम्मू-कश्मरी के पूर्व एमएलसी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तरलोचन सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तरलोचन सिंह दो सितंबर से ही गायब थे। बताया जाता है कि बसई दारापुर में घर के अंदर शव मिला है। शव के पास से मिला मोबाइल फोन तरलोचन सिंह का बताया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिस फ्लैट में लाश मिली है उसे हरप्रीत नाम के व्यक्ति से किराए पर लिया गया था। 67 साल के तरलोचन सिंह एक सितंबर को जम्मू से निकले थे। उन्हें 2 सितंबर को कनाडा जाना था लेकिन उसके बाद से वे गायब थे।

तरलोचन सिंह नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के सीनियर नेता थे  साथ में जम्मू कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य भी थे। वे  ऑल ट्रांसपोर्ट  जम्मू एंड कश्मीर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष थे ।  फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।