1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. डबल मर्डर से कांप उठी दिल्ली, पैसों के विवाद में भाइयों की गोली मारकर की हत्या

डबल मर्डर से कांप उठी दिल्ली, पैसों के विवाद में भाइयों की गोली मारकर की हत्या

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 18, 2025 05:12 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 05:12 pm IST

राजधानी दिल्ली में पैसों के विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली में डबल मर्डर।- India TV Hindi
दिल्ली में डबल मर्डर। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में डबल मर्डर का एक मामला सामने आया है। यहां पैसों को लेकर हुए विवाद में रिश्ते के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में सूचना मिली। 

अलग-अलग जगहों पर मिली लाश

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शास्त्री पार्क चौक के पास सर्विस रोड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। स्थानीय थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की पहचान दिल्ली के कैलाश नगर निवासी उमाम उर्फ ​​उभाम (25) के रूप में हुई। कुछ ही देर बाद उसी इलाके में फल मंडी के पास एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। घायल की पहचान नदीम (27) के रूप में हुई है, जो कैलाश नगर का ही रहने वाला है। उसे भी जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और वहां उसकी भी मौत हो गई।

रिश्ते में भाई थे दोनों मृतक

जानकारी के मुताबिक नदीम और उमाम रिश्ते में भाई थे। पुलिस ने बताया कि दोनों स्थानों पर क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान असरफ (23) के रूप में हुई है। जांच के दौरान, पुलिस ने तीन कारतूसों के साथ एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि रिश्ते के भाइयों और आरोपी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह झगड़ा जानलेवा हो गया।’’ (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

14 साल के बच्चे ने की 5 साल के मासूम की हत्या, बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम; लाश के पास बैठा मिला

साबरकांठा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी और आगजनी; 100 से अधिक के खिलाफ केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।