1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Water Crisis: होली से पहले दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, यमुना का जलस्तर घटा

Delhi Water Crisis: होली से पहले दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, यमुना का जलस्तर घटा

 Published : Mar 07, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 01:34 pm IST

8 मार्च को देश में होली का त्यौहार है। त्योहार पर पानी का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं, दिल्ली के सिविल लाइंस, हिंदू राव हॉस्पिटल, कमला नगर, करोल बाग और एनडीएमसी के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

water crisis- India TV Hindi
जल संकट Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के बहुत से क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पर प्रभाव पड़ सकता है। कई इलाकों पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली के सिविल लाइंस, हिंदू राव हॉस्पिटल, कमला नगर, करोल बाग और एनडीएमसी के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। गौरतलब है कि 8 मार्च को देश में होली का त्यौहार है। त्योहार पर पानी का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ जाता है।

जानें, क्यों पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जानकारी दी है। दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ट्वीट में कहा है कि यमुना नदी में कच्चे पानी की कम प्राप्ति और वजीराबाद बैराज पर यमुना तालाब के स्तर के सामान्य स्तर 674.50 फीट के मुकाबले 671.70 फीट कम होने के कारण, वजीराबाद जल उपचार संयंत्र में जल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है।

इन इलाकों में होगा जल संकट-
वजीराबाद बैराज पर यमुना जल स्तर घटने से दिल्ली के कमला नगर, मुखर्जी नगर, करोल बाग, हिंदूराव अस्पताल और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र के बहुत से इलाकों को पानी की कमी का सामना करना पढ़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी लोगों के साथ शेयर की है। इससे पहले 22 और 23 फरवरी को दिल्ली का मादीपुर, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, 748 शिवाजी एनक्लेव, अशोक विहार में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।