1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 07, 2026 02:50 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 03:02 pm IST

दिल्ली और NCR में रहने वाले लोगों को मौसम ने राहत दे दी। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में बारिश- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश Image Source : ANI

दिल्ली और NCR में रहने वाले लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान थे और आज मंगलवार को यानी 7 जुलाई को मौसम ने करवट बदलते ही लोगों को इस गर्मी से राहत दे दी है। मौसम के मिजाज बदलते ही दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट हुई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आपको बता दें कि दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत NCR के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। आपको यह भी बता दें कि IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर भर में बारिश और तेज हवाओं के साथ 'Red' और 'Orange' अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़

अभी बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी देखने को मिली और उसी तेज हवा के कारण दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक बड़ा सा पेड़ गिर गया जिसके कारण कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ जानकारी के मुताबिक पेड़ के कारण 4-5 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है मगर अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मौसम विभाग ने क्या बताया था?

दिल्ली और NCR में आज हुई जोरदार बारिश के साथ ही IMD ने 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग(IMD) के जिला-स्तरीय पूर्वानुमान की मानें तो उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया था। बता दें कि यहां कई जगहों पर नॉर्मल बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना अभी है। वहीं बाकी दिल्ली के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है जहां अधिकतर जगहों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 7 जुलाई को उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के बाकी इलाकों और राजस्थान तथा हरियाणा के कुछ दूसरे इलाकों में आगे बढ़ गया है। इसी कारण मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

इनपुट: पीटीआई

ये भी पढ़ें-

रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्रयास, दिल्ली में अमित शाह ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन, राजधानी को मिलीं 300 नई DEVi बसें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।