1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ लू का प्रकोप, तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड, शनिवार को ‘येलो अलर्ट’

Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ लू का प्रकोप, तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड, शनिवार को ‘येलो अलर्ट’

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Jun 03, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 09:01 pm IST

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि वीकेंड में गर्मी ज्यादा पड़ने की वजह से मौसम और बिगड़ सकता है।

Weather Update, Weather Forecast, IMD, weather report, Delhi Yellow Alert, Delhi Weather- India TV Hindi
Girls shield their faces from the heat with a scarf. Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री के पार चला गया।
  • मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
  • दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी भी दी गई है।

Weather Update: देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली में इन दिनों लू के प्रकोप ने जकड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले भी लू ने दिल्ली के लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। लोगों को आने वाले दिनों में न तो लू से, और न ही भयंकर गर्मी से राहत मिलती हुई दिख रही है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि आने वाले कुछ समय तक गर्मी ऐसे ही परेशान करती रहेगी। दिल्ली में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि विभाग को शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करना पड़ा है। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री के पार चला गया।

शनिवार को और बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि वीकेंड में मौसम और बिगड़ सकता है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नजफगढ़ में ऑटोमैटिक मौसम स्टेशनों में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें, क्या है ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। सफदरजंग ऑब्जर्वेट्री में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम संबंधी अलर्ट के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 4 रंग कोड का उपयोग करता है, जिसमें ग्रीन (कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (देखें और अपडेट रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई करें) शामिल हैं। गर्मी को देखते हुए लोगों को सलाह दी जाती है कि धूप में निकलते हुए छाता लगाएं या सिर पर कपड़ा रखें एवं नियमित अंतराल पर तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।