1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सरकार बदलते ही अकबर-बाबर रोड के नाम पर संग्राम! युवकों ने बोर्ड पर पोती कालिख, नाम बदलने की मांग

दिल्ली में सरकार बदलते ही अकबर-बाबर रोड के नाम पर संग्राम! युवकों ने बोर्ड पर पोती कालिख, नाम बदलने की मांग

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 22, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 12:51 pm IST

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सड़कों के नाम बदलने की मांग उठने लगी है। इसी क्रम में कुछ युवकों ने अकबर रोड और बाबर रोड पर हंगामा किया और नाम बदलने की मांग की।

Delhi, road name, change- India TV Hindi
अकबर, बाबर और हुमायूं रोड का नाम बदलने की मांग Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। नए मुख्यमंत्री के तौर रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है और पूरी कैबिनेट सरकार की नीतियों को लागू कराने की कोशिशों में जुट गई है। इस बीच राजधानी में एक बार फिर अकबर-बाबर, हुमायूं के नाम पर बने रोड पर संग्राम छिड़ गया है। आज सुबह 3 लड़के दिल्ली के अकबर-बाबर रोड पर पहुंचे। इन तीनों ने अकबर, बाबर ओर हुमायूं रोड लिखे बोर्ड पर कालिख पोत दी और नारेबाजी की। इन लड़कों ने जल्द से जल्द इन सड़कों के नाम को बदलने की मांग की है।

छत्रपति शिवाजी महाराज का लगाया पोस्टर

इन प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर दिए और पोस्टर पर दूध से अभिषेक भी किया। विरोध कर रहे तीनों लड़कों ने कहा कि मुगल शासक हमारे ऊपर कलंक हैं। इन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ बहुत गलत किया। इनका कहना था कि आक्रमणकारियों के नाम पर देश की सड़क, धरोहरों के नाम नहीं होने चाहिए।

एनडीएमसी के कर्मचारियों ने अकबर रोड के बोर्ड पर पोती गई कालिख को साफ कर दिया है और युवकों ने जो पोस्टर चिपकाए था उसे भी हटा दिया है। युवकों ने बोर्ड छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर इस सड़क  का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखने की मांग की है।

युवकों का कहना था कि इन सड़कों के नाम आधिकारिक रूप से जल्द से जल्द बदल देना चाहिए। साथ ही युवकों ने यह भी कहा कि वे अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं। वे देशद्रोही नहीं हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।