1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जारी हुई HPSC PGT परीक्षा की आंसर-की, जानें किस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

जारी हुई HPSC PGT परीक्षा की आंसर-की, जानें किस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 04:37 pm IST

हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से एचपीएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) भर्ती परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HPSC PGT Answer Key 2023: एचपीएससी पीजीटी भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से एचपीएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) भर्ती परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।  जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन 

जिन उम्मीदवारों को जारी की गई आंसर-की में कोई आपत्त है तो वे सभी 13 सितंबर 2023 तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 250 रुपये का शुल्क देना होगा। वाणिज्य, गणित, रसायन विज्ञान, हिंदी, भौतिकी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र और जीवविज्ञान पद के लिए पीजीटी परीक्षा 9 सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की गई थी। 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के कुल 4473 पदों को भरना है, जिनमें से 19 विभिन्न विषयों में 613 रिक्तियां मेवात कैडर के लिए हैं, जबकि 3863 रिक्तियां शेष हरियाणा में पीजीटी के लिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

ऐसे करें ऑब्जेक्शन रेज 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, महत्वपूर्ण लिंक टैब पर जाएं। 
  • इसेक बाद पीजीटी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • इसके बाद उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें। 
  • फिर यदि कोई हो तो आपत्तियाँ उठाएँ। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका, यहां 20 हजार पदों पर निकली भर्ती; नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क


 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।