1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आटा चक्की मिस्त्री की पोती ने रचा बिहार बोर्ड में इतिहास, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

आटा चक्की मिस्त्री की पोती ने रचा बिहार बोर्ड में इतिहास, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

 Published : Mar 25, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Mar 25, 2025 06:21 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मिस्त्री की पोती न बिहार टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम से इंटर में छात्रा ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है।

bihar board- India TV Hindi
अनुष्का कुमारी Image Source : FILE PHOTO

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर के रिजल्ट में मुजफ्फरपुर का रहा जलवा देखने को मिला है। जिले की राज नारायण सिंह इंटर कालेज की छात्रा अनुष्का कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीस से राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। अनुष्का को 500 में 471 अंक हासिल हुए हैं। अनुष्का मुजफ्फरपुर के राज नारायण सिंह कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनुष्का के पिता का नाम अमित कुमार है और माता का नाम रेखा कुमारी है। अनुष्का चंदवारा के शिवपुरी क्षेत्र की रहने वाली हैं।

चाचा ने की पढ़ाई में मदद

वहीं, अनुष्का के दादाजी आटा चक्की के मिस्त्री हैं। जबकि, पिता सोना-चांदी के कारिगर है। छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने चाचा को दिया है, जिन्होंने पढ़ाई में उसकी काफी मदद की है। अनुष्का ने बताया कि उसे पूरा परिवार से सपोर्ट मिला। टॉपर अनुष्का ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से काफी ज्यादा खुशी का माहौल है।

7 से 8 घंटे की पढ़ाई

बात करते हुए अनुष्का ने कहां कि वह दसवीं की परीक्षा ज्यादा कुछ हासिल नही कर पाई थीं, इसलिए इंटरमीडिएट में काफी ज्यादा मेहनत की, उन्होंने 7 से 8 घंटे पढ़ाई की, उन्होंने पढ़ाई के समय काफी कम समय के लिए मोबाइल का उपयोग किया। आगे बताया कि पढ़ाई में दोस्तों से भी काफी मदद मिली।

क्या है सपना?

अनुष्का ने सपने के बारे में बात करते हुए कहा कि अब आगे स्नातक करने के साथ ही बीएससी की परीक्षा पास कर सिविल सेवा में जाने का सपना है। आगे छात्रा ने बताया कि उसके सबसे बड़े इंस्प्रेशन उसके मामा हैं जो बीपीएससी पास कर एमयू बन चुके हैं। 

अनुष्का के पिता अमित कुमार ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में तेज है। उनकी बेटी ने कोचिंग और घर पर उनके छोटे भाई की मदद से पढ़ाई में मेहनत की जिसका परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा की बेटी की इस सफलता से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वह सेल्फ स्टडी करती थी। आगे कहा कि पूरा बिहार में टॉप कर जाएगी मुझे नही पता था। हमें लगा था कि मुजफ्फरपुर में नाम आएगा लेकिन पूरे बिहार में नाम आ गया।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

ये भी पढ़ें:

Bihar Board 12th Topper: पैसों की तंगी, खाने के लाले फिर भी नहीं मानी हार, ऑटो चलाक की बेटी ने किया बिहार टॉप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।