1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE का बड़ा बयान, रिवॉल्यूशन पोर्टल पर साइबर हमलों की बौछार हुई, अब तक 16,000 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया

CBSE का बड़ा बयान, रिवॉल्यूशन पोर्टल पर साइबर हमलों की बौछार हुई, अब तक 16,000 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 02, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 06:30 pm IST

सीबीएसई के रिवॉल्यूशन पोर्टल पर साइबर हमलों की बौछार हुई है। खुद सीबीएसई ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि सीबीएसई ने ये भी बताया कि अब तक 16000 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है।

CBSE- India TV Hindi
सीबीएसई Image Source : CBSE.GOV.IN

नई दिल्ली: सीबीएसई के रिवॉल्यूशन पोर्टल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सीबीएसई ने कहा है कि रिवॉल्यूशन पोर्टल पर साइबर हमलों की बौछार हुई है। सीबीएसई ने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है।

सीबीएसई ने क्या बताया?

सीबीएसई ने बताया कि हमारी साइबर सुरक्षा टीम से अपडेट मिला है कि CBSE रिवॉल्यूशन पोर्टल पर वर्तमान में 8,000 से ज्यादा यूजर्स एक साथ काम कर रहे हैं। आज दोपहर 3:00 बजे तक, 16,000 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर दिया है।

सीबीएसई ने बताया कि रिवॉल्यूशन पोर्टल का आज हजारों छात्रों ने इस्तेमाल किया है लेकिन कुछ दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने साइबर हमलों की बौछार करके सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया। 

सीबीएसई ने कहा कि रिवॉल्यूशन पोर्टल पर मात्र 2 मिनट में 15 लाख से अधिक हिट्स आए और अनधिकृत रूप से फाइल एक्सेस करने के 1 लाख से अधिक प्रयास हुए। छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर, हमने प्लेटफ़ॉर्म को और बेहतर बनाया है, जिसमें सत्र की समय सीमा भी बढ़ेगी और प्रक्रिया और ज्यादा सुविधाजनक होगी।

सीबीएसई ने साफ किया है कि हमारी टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं और ये सुनिश्चित कर रही हैं कि छात्रों को हर संभव तरीके से सुविधा प्रदान की जा सके।

सीबीएसई 12वीं के रिवॉल्यूशन/सत्यापन प्रक्रिया के लिए कौन है पात्र?

  • जिन उम्मीदवारों ने उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, वे ही जांच में पाई गई त्रुटियों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक को संबंधित विषय की अंकन योजना देखनी होगी, जो प्रश्न पत्र के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • जो भी अनुरोध होंगे, उनकी स्थिते को अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवार के लॉगिन विवरण पर वह उपलब्ध होगा। एक अंक की कटौती भी प्रभावी होगी।
  • रिवॉल्यूशन का जो भी रिजल्ट होगा, वह अंतिम होगा और रिवॉल्यूशन के खिलाफ कोई अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा दिए गए अंक अंतिम होंगे और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होंगे।

सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव पर गिरी गाज

सीबीएसई मामले पर सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव पर गाज गिरी है। मोदी सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा एक और बड़ा फैसला ये लिया गया है कि CBSE द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।