अगर आप CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है, जो बहुत जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। आवेदन करने की लास्ट 14 जनवरी 2026 है। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें उम्मीदवारों से CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 जनवरी, 2026 को या उससे पहले पूरा करने का आग्रह किया गया है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। ट
- इसके बाद उम्मीदवार पु्ष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
NTA की एडवाइजरी
जारी की घई एडवाइजरी में NTA ने एक बार फिर उन उम्मीदवारों को याद दिलाया है जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, वे डेडलाइन से पहले ऐसा कर लें। NTA ने कहा है कि अधूरे एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को यह पक्का करना होगा कि वे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें, तय परीक्षा फीस का पेमेंट करें, और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें। एजेंसी ने दोहराया है कि केवल वही उम्मीदवार जिन्होंने फीस का सफल पेमेंट किया है, उन्हें ही एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा माना जाएगा। आवेदकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे फीस पेमेंट से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें, क्योंकि करेक्शन विंडो को छोड़कर बाद में कोई बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी।
CUET PG 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- NTA ने बताया है कि एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी की शर्तें अलग-अलग पार्टिसिपेटिंग यूनिवर्सिटी तय करेंगी। हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए बेसिक एकेडमिक जरूरतों को पूरा करना होगा।
- आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जबकि फाइनल ईयर के अंडरग्रेजुएट छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं।
- CUET PG 2026 के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।