1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली में कब खोले जाएं स्कूल? केजरीवाल सरकार ने मांगी राय, इस ईमेल पर दें सुझाव

दिल्ली में कब खोले जाएं स्कूल? केजरीवाल सरकार ने मांगी राय, इस ईमेल पर दें सुझाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 02:33 pm IST

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में स्कूल और कॉलेज खोलने से पहले मैं स्कूल और कॉलेज के छात्रों, प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि क्या अब हमें स्कूल और कॉलेज खोल देना चाहिए?

Delhi School opening Manish sisodia asks guardians suggest दिल्ली में कब खोले जाएं स्कूल? केजरीवाल स- India TV Hindi
दिल्ली में कब खोले जाएं स्कूल? केजरीवाल सरकार ने मांगी राय, इस ईमेल पर दें सुझाव  Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली में स्कूल कब खुलेंगे ये राजधानी के ज्यादातर स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं। कई अन्य राज्य स्कूलों को खोलने का ऐलान कर चुके हैं, ऐसे में इसको लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। आज राज्य के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल खोलने को लेकर छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से उनकी राय मांगी। मनीष सिसोदिया ने सुझाव भेजने के लिए एक ईमेल भी जारी की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में स्कूल और कॉलेज खोलने से पहले मैं स्कूल और कॉलेज के छात्रों, प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि क्या अब हमें स्कूल और कॉलेज खोल देना चाहिए? अगर खोलना चाहिए तो आपके इस पर क्या सुझाव हैं? उन्होंने कहा कि आप अपने सुझाव 'delhischools21@gmail.com' पर भेज सकते हैं। आपके सुझाव के आधार पर हम निर्णय लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।