1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Delhi University: छात्रों का आरोप, लॉ फैकेल्टी ने 400 से अधिक स्टूडेंट्स को ज़ीरो नंबर देकर किया फेल

Delhi University: छात्रों का आरोप, लॉ फैकेल्टी ने 400 से अधिक स्टूडेंट्स को ज़ीरो नंबर देकर किया फेल

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 21, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 11:35 pm IST

Delhi University के छात्रों ने लॉ फैकेल्टी के परीक्षा के रिज़ल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकेल्टी ने 400 से अधिक छात्रों को 0 नंबर देकर फेल कर दिया है। इसके खिलाफ शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने लॉ फैकेल्टी के बाहर अपना विरोध दर्ज किया।

Delhi University- India TV Hindi
Delhi University

Highlights

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने लॉ फैकेल्टी पर रिज़ल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया
  • आरोप है कि लॉ फैकेल्टी ने 400 से अधिक छात्रों को 0 नंबर देकर फेल कर दिया है
  • ABVP ने लॉ फैकेल्टी के रिजल्ट में आई गड़बड़ी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

Delhi University के छात्रों ने लॉ फैकेल्टी के परीक्षा के रिज़ल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकेल्टी ने 400 से अधिक छात्रों को 0 नंबर देकर फेल कर दिया है। इसके खिलाफ शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने लॉ फैकेल्टी के बाहर अपना विरोध दर्ज किया। छात्रों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के बाद लॉ फैकेल्टी ने अपनी गलती मानते हुए इसमें सुधार करने की बात कही है।

ABVP के छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को लॉ फैकेल्टी के रिजल्ट में आई गड़बड़ी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद विश्विद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर परिणामों की गड़बड़ी को जल्द से जल्द सुधारने की बात कही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के मुताबिक कुछ दिन पहले लॉ फैकेल्टी के विद्यार्थियों के परीक्षाओं का परिणाम आया था। इसमें बहुत सारे विद्यार्थियों के मार्कशीट में 0 अंक या अनुपस्थित दिखा कर उन्हें फेल कर दिया गया था। जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक गूगल फॉर्म भर कर छात्रों की राय ली थी। इस गूगल फॉर्म में से लगभग 400 छात्रों ने बताया कि उनको फेल कर दिया गया है।

लॉ फैकेल्टी ने रिज़ल्ट में सुधार करने को कहा

इस पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को लॉ डिपार्टमेंट में इस गड़बड़ी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जिसके उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिजल्ट की गड़बड़ी को ठीक करने की सूचना निकाली। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ABVP उत्तरी विभाग के विभाग संयोजक रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों जारी हुए लॉ डिपार्टमेंट के रिज़ल्ट में आई गड़बड़ी को लेकर आज हमने लॉ डिपार्टमेंट में भारी संख्या में प्रदर्शन को अंजाम दिया। इसके उपरान्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर सभी परिणामों में तात्कालिक सुधार लाने की बात कही है। 

छात्रों का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में 400 से अधिक छात्रों को शून्य अंक देकर फेल कर दिया गया था। हालांकि अब प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय के आश्वासन के उपरांत नतीजों में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि लॉ फैकेल्टी दोबारा से गणना करके सही रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।