1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Rau's IAS कोचिंग में हुई मौतों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'जवाबदेही तय होगी...'

Rau's IAS कोचिंग में हुई मौतों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'जवाबदेही तय होगी...'

 Published : Jul 29, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 11:32 pm IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Rau IAS कोचिंग में हुई मौतों पर आज सदन में अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि लापरवाही हुई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान- India TV Hindi
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI

Rau's IAS कोचिंग में हुई मौतों पर आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नई दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में Rau IAS कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के लिए लापरवाही को जिम्मेदार बताया है।

'जवाबदेही तय होगी'

राज्य सभा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "लापरवाही हुई है। जब जवाबदेही तय होगी, तभी समाधान निकलेगा...यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।" साथ ही प्रधान ने कहा, "बिना किसी स्वीकृत भवन और बिना किसी सुविधा के कुछ कोचिंग सेंटर माफिया बन गए हैं... क्या सरकार कोई कार्रवाई करने जा रही है?" इससे पहले लोकसभा में मंत्री ने कहा था कि सरकार ने इस वर्ष जनवरी में कोचिंग सेंटरों के नियमन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए थे।

भाजपा ने साधा आप पर निशाना

भाजपा ने Rau के आईएएस कोचिंग सेंटर में श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दलविन की मौत के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग इन मौतों के लिए जिम्मेदार हैं, उनके चेहरे पर तनाव का कोई निशान तक नहीं दिखा, आंसू बहाना तो दूर की बात है।

'जिनकी आंखों में आसू रहने चाहिए, उनके...'

सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में कहा, "सरकार को कोचिंग संस्थानों को विनियमित करना चाहिए था, लेकिन वह ऐसा करने में गंभीर रूप से विफल रही। जो घटना घटी वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... यह दुखद है कि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार थे, उन्होंने न केवल आंसू बहाए, न ही उनके चेहरे पर कोई तनाव था (जिनकी आंखों में आसू रहने चाहिए, उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई)..."

अब तक 13 अवैध कोचिंग सेंटर सील

आम आदमी पार्टी द्वारा नियंत्रित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के कुछ दिनों बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू करते हुए एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया और एक अन्य को सस्पेंड कर दिया। रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। गौरतलब है कि Rau के आईएएस स्टडी सर्किल में शनिवार को बारिश के कारण बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी, इसको पुलिस ने पहले ही सील कर दिया था। एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने बताया कि कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के सिलसिले में एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है और एक सहायक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की गाइडलाइन हुई जारी, यहां जानें रजिस्ट्रेशन फीस और रिजर्वेशन डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।