1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. EMRS टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन का लास्ट डेट, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

EMRS टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन का लास्ट डेट, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 01:01 pm IST

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रहे एप्लकेशन प्रोसेस की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस भर्ती के लिए आवदेन करने की लास्ट डेट को 18 अगस्त 2023 कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रहे एप्लकेशन प्रोसेस की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस भर्ती के लिए आवदेन करने की लास्ट डेट को  18 अगस्त 2023 कर दिया गया है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 4062 टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • प्रिंसिपल के लिए  303 पद 
  • पीजीटी के लिए 2266 पद 
  • अकाउंटेंट के लिए 361 पद 
  • जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) के लिए 759 पद 
  • लैब अटेंडेंट के लिए 373 पद 

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये देना होगा, पीजीटी 1500 रुपये है और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए शुल्क ₹1000 है। 
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 
संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार EMRS की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें: भारत में कहां से आए हैं मोमोज
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।