1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. 27 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

27 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 24, 2025 11:10 am IST,  Updated : Jun 24, 2025 11:10 am IST

27 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आपने भी यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन किया है और 27 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 27 जून को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार जून माह की 27 तारीख को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी अपने एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

यूजीसी नेट जून 2025 के एडमिट कार्ड को कैसे करें चेक व डाउनलोड

27 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2025 के लिए एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ को डालें और सबमिट करें। 
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

यूजीसी नेट जून 2025 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 और 26 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए थे। बता दें कि यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा 25 से 29 जून के लिए निर्धारित है। शेष परीक्षा दिनों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। NTA ने  25 से 29 जून की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची भी जारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन