1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BPSC TRE 2 Admit Card 2023: शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने के लिए लिंक पर करें क्लिक

BPSC TRE 2 Admit Card 2023: शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने के लिए लिंक पर करें क्लिक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 02, 2023 09:43 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 09:43 pm IST

BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। 7 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  शिक्षक भर्ती फेज दो की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने BPSC TRE 2023 Phase-II के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए खबर के नीचे एक लिंक दिया गया है। उसे क्लिक करें और डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।  

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि ये प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन मोड में ही रिलीज किए गए हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी,  दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की रहेगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

BPSC TRE Admit Card 2023 Phase 2: ऐसे करें डाउनलोड

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर, 'लॉग इन'  लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  4. इसे चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

कुल 70622 पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान को बिहार के शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत 916 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। संगठन में कुल 70622 पद भरे जाएंगे। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

ये भी पढ़ें:

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, बनाया नया नियम

यूपी वालों इस दिन से शुरू हो रहे आर्मी की खुली भर्ती, पहले दिन होगी अग्निवीर टेक्नीकल उम्मीदवारों की दौड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन