1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CMAT 2023: जारी कर दिए गए CMAT के हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

CMAT 2023: जारी कर दिए गए CMAT के हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2023 04:24 pm IST,  Updated : May 01, 2023 04:24 pm IST

CMAT के हॉल टिकट,आज जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CMAT 2023- India TV Hindi
CMAT 2023 Image Source : CMAT

CMAT 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1 मई को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2023 (CMAT 2023) के लिए हॉल टिकट जारी किया। उम्मीदवार जो CMAT 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। NTA कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 4 मई, 2023 को दो पालियों में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे से और दोपहर 02:30 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक आयोजित करेगा।

बता दें कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से संबद्ध संस्थानों द्वारा प्रस्तावित प्रबंधन कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए एट्रेंस एग्जाम आयोजित की जाती है। एनटीए ने पहले परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। बता दें कि परीक्षा 4 मई को दो पालियों में होनी है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। जानकारी दे दें कि CMAT 2023 की अवधि 3 घंटे है और निर्देशों का माध्यम अंग्रेजी है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CMAT admit card 2023 download link

CMAT admit card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले Cmat.nta.nic.in पर जाएं।

इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
अंत में लॉगिन करें और अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें।

परीक्षा के दिन, हॉल टिकट के प्रिंटआउट के साथ-साथ अन्य पूछे गए दस्तावेजों के साथ एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री करने के लिए जरूरी होगा। CMAT के संबंध में किसी भी सहायता के लिए आवेदक NTA से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

ये है देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां एक प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म से है 2 किलोमीटर दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन