1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. 18 जून के एग्जाम के लिए CUET UG के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

18 जून के एग्जाम के लिए CUET UG के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 04:19 pm IST

18 जून के एग्जाम के लिए CUET UG के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG admit card 2023- India TV Hindi
CUET UG admit card 2023 Image Source : INDIA TV

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून की परीक्षा के लिए CUET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 18 जून को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के लिए उपस्थित होंगे, वे सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि 18 जून, 2023 के लिए निर्धारित उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषयों के लिए उपस्थित होंगे। आवेदन में चुने गए माध्यम वाले विषयों के संबंध में एडमिट कार्ड, लेकिन ऊपर दिखाई नहीं दे रहे हैं, नियत समय में प्रदर्शित किए जाएंगे। कुछ उम्मीदवार जिन्हें उपरोक्त तारीखों के लिए अपना एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें बाद के दिनों में मिल जाएगा।

Direct link to download CUET UG Admit Card 2023

CUET UG Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Official Notice Here 

ये भी पढ़ें-

दुनिया के बेस्ट स्कूल की लिस्ट हुई तैयार, भारत के भी 5 विद्यालय हुए शॉर्टलिस्‍ट, यहां देखें नाम
ये हैं सबसे कम उम्र में यूपी के सीएम बनने वाले नेता, देखिए योगी आदित्यनाथ किस नंबर पर हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन