1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IGNOU June TEE 2023: इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन की डेटशीट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IGNOU June TEE 2023: इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन की डेटशीट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jun 17, 2023 03:50 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 03:50 pm IST

IGNOU June TEE 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन(TEE)2023 की डेटशीट जारी कर दी गई है।

इग्नू जून टीईई 2023 की डेटशीट जारी (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
इग्नू जून टीईई 2023 की डेटशीट जारी (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

IGNOU June TEE 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से इग्नू जून टर्म एंड एग्जामिनेशन(TEE)2023 की डेटशीट जारी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी ने डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

जारी शेड्यूल के मुताबिक इग्नू जून टर्म एंड परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 19 जून 2023 से शुरू होंगी, जो 7 जुलाई 2023 को खत्म होंगी। इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 1बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए अपनी डेटशीट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

कैसे करें चेक व डाउनलोड( How to download IGNOU June TEE 2023 Datesheet) 

  • सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रोग्राम लिंक के लिए इग्नू जून टीईई 2023 डेटशीट पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखों की जांच कर सकते हैं।
  • इसके बाद पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: न खिड़की है और न दरवाजे हैं, फिर ये कैसी Train है; क्या है इस ट्रेन का काम

CUET UG 2023: 19 जून और 20 जून को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन