1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JKCET 2023: बढ़ा दी गई JKCET की रजिस्ट्रेशन डेट, यहां जानें नई तारीख

JKCET 2023: बढ़ा दी गई JKCET की रजिस्ट्रेशन डेट, यहां जानें नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2023 02:08 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 02:08 pm IST

JKCET की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JKCET- India TV Hindi
JKCET Image Source : JKBOPEE.GOV.IN

जम्मी और कश्मीर के छात्रों के लिए जरूरी सूचना है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने JKCET की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। बता दें कि बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कोर्स -2023 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अब तक किसी भी कारणवश आवेदन नहीं कर सकें है वे आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल थी। 

बता दें कि रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ने के बाद किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार को विस्तृत नोटिस जरूर देखना चाहिए जो यहां नीचे मौजूद है। ध्यान दें कि उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000 का भुगतान करना होगा।

Click here for the notice

इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन या किसी भी तरह की समस्या आने पर आवेदक आई.टी. के हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार इन फोन नं. 0194-2437647 / 0194-2433590/ / 0191-2470102 / 0191-2479371 पर या इस संबंध में किसी भी सहायता / मार्गदर्शन के लिए helpdeskjakbopee@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Click here for the direct link to apply

JKCET 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर जाएं।

इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें

फिर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

अब फॉर्म जमा करें और भविष्य की जरूरत को देखते हुए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो जान लें इन 5 देशों के नाम, होती है सबसे सस्ती पढ़ाई

HPCET 2023: जल्दी करें! HPCET के लिए आज अंतिम दिन, यहां देखें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन