राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET SS, FMGE और DNB सहित कई आगामी परीक्षाओं की तारीखें(शेड्यूल) घोषित कर दी हैं। परीक्षा शेड्यूल(टेंटेटिव) को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किय गया है, जिसमें बताया गया है कि आगामी परीक्षाओं का कार्यक्रम टेंटेटिव है। साथ ही, परीक्षाओं की सटीक तिथियों की जानकारी सूचना बुलेटिन में दी जाएगी, जिसकी सूचना NBEMS की वेबसाइट (natboard.edu.in) पर यथासमय दी जाएगी।
एग्जाम शेड्यूल
- डीआरएनबी (एसएस) फाइनल थ्योरी परीक्षा का आयोजन 29th, 30th, 31st अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।
- नीट एसएस 2025 परीक्षा का आयोजन 7th and 8th नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी।
- डीएनबी (बीएस) फाइनल थ्योरी परीक्षा का आयोजन 18th, 19th, 20th and 21st नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।
- डप्लोमा फाइनल थ्योरी परीक्षा का आयोजन 6th, 7th, 8th जनवरी 2026 होगा। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
- एफएमजीई का आयोजन 17th जनवरी 2026 होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी।
NBEMS Exam Calendar 2025: कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, पब्लिक नोटिस सेक्शन में जाएं और परीक्षा कार्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बादल संभावित परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है