1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! NEET SS 2023 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें आवेदन

जल्दी करें! NEET SS 2023 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2023 12:56 pm IST,  Updated : Aug 16, 2023 12:56 pm IST

नेशनल एलिजिबिटी कम एंट्रेस टेस्ट के सुपर स्पेशलिटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सकें है जल्दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर दें।

NEET SS 2023- India TV Hindi
NEET SS में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज Image Source : FILE

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के नेशनल एलिजिबिटी कम एंट्रेस टेस्ट के लिए आज रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है। जो उम्मीदवार डीएम, एमसीएच, DrNB में एडमिशन कराना चाहते हैं वो सुपर स्पेशिएलिटी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि एनबीई NEET SS 2023 एग्जाम 9 सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 19 अगस्त से 21 अगस्त तक खुलेगी। उम्मीदवार इसमें फोटो, सिग्नेचर, थंब इप्रेशन आदि में सुधार कर सकते हैं, इसके लिए 26 अगस्त से 28 अगस्त का समय दिया जाएगा।

ध्यान दें कि कैंडिडेट्स को फॉर्म में दी गई गाइडलाइन का पालन करना ही होगा। रजिस्ट्रेशन के वक्त ही एक फोटो भी अपलोड की जाएगी। कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि फोटो 3 महीने से ज्यादा पुरानी न हो। साथ ही बता दें कि फोटो आपके कंप्यूटर से ली गई वेबकैम की हो। 

महत्वपूर्ण डेट्स

आवेदन भरने की तारीख- 27  जुलाई से 16 अगस्त

फॉर्म में करेक्शन करने की तारीख- 19 अगस्त से 21 अगस्त
फोटो सिग्नेचर, थंब इप्रेशन आदि में सुधार करने की तारीख-  26 अगस्त से 28 अगस्त2023
एडमिट कार्ड-4 सितंबर 2023
परीक्षा की तारीख- 9 और 10 सितंबर 2023
रिजल्ट जारी होने की तारीख- 10 सितंबर 2023

NEET SS 2022 registration: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। 
फिर होम पेज पर दिए गए लिंक NEET SS 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने लॉग इन डिटेल्स डालिए और फॉर्म भरें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

ये भी पढ़ें:

आज से शुरू हो रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स के क्लासेज, की गई हैं विशेष तैयारियां
जल्दी करें! इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में आवेदन करने की आज है अंतिम तारीख, देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन