1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HSSC ने स्थगित की हरियाणा पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, फिर जारी होगा शेड्यूल

HSSC ने स्थगित की हरियाणा पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, फिर जारी होगा शेड्यूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 07:41 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 07:41 pm IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सब इंस्पेक्टर पद के लिए 29 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है।

HSSC ने स्थगित की हरियाणा पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, फिर जारी होगा शेड्यूल- India TV Hindi
HSSC ने स्थगित की हरियाणा पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, फिर जारी होगा शेड्यूल Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सब इंस्पेक्टर पद के लिए 29 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। HSSC ने परीक्षा स्थगित करने का यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि 29 अगस्त को ही इंडियन एयर फोर्स की भर्ती के लिए भी परीक्षा होनी है। ऐसे में जिन अभ्यार्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वह कोई एक ही परीक्षा दे सकते थे। अब दोबारा परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी हरियाणा सरकार के DPR विभाग ने दी। विभाग ने ट्वीट किया, "HSSC ने महिलाओं और पुरुषों के लिए सब इंस्पेक्टर पद के लिए 29 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित किया। इसी दिन इंडियन एयर फोर्स की भर्ती के लिए परीक्षा होनी है। इसी वजह से HSSC की परीक्षा को स्थगित किया गया है। सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन