ICSI CS एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें लड़कियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। सीएस प्रोफेशनल परिणाम की तरह सीएस एग्जीक्यूटिव में भी शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया। इसमें अनीशा दर्शन केसवानी ने पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर रैंक 2 के साथ सिद्धि खंडेलवाल रहीं और फिर तीसरे पायदान पर रंगवला इंसिया इमरान बही रहीं। बाकी टॉप 10 की लिस्ट को आप सभी निम्नवत रैंकिंगवाइज देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक
बता दें कि इससे पहले सुबह 11 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की तरफ से ICSI CS प्रोफेशनल परिणाम जारी किया जा चुका है। ICSI CS प्रोफेशनल परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारते हुए शीर्ष 3 स्थान अपने नाम किए। इसमें किंजल अजमेरा ने टॉप किया है। इसके बाद दूसरे नंबर मान्या बाथला ने रैंक 2 और फिर चारू उपाध्याय ने रैंक 3 हासिल की। किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद