1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICSI CS June Result 2024: मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

ICSI CS June Result 2024: मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

 Published : Aug 26, 2024 08:51 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 08:51 pm IST

आईसीएसआई सीएस जून रिजल्ट 2024 की प्रमाणित प्रतियों की आपूर्ति और अंकों के सत्यापन के लिए 26 अगस्त 2024 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

जिन उम्मीदवारों को भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की तरफ से जारी किए गए आईसीएसआई सीएस जून रिजल्ट 2024 की प्रमाणित प्रतियों की आपूर्ति और अंकों के सत्यापन के लिए रजिस्ट्रेशन करना है उनके लिए एक खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने इसके लिए आज यानी 26 अगस्त 2024 को इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इनके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर सीधा लिंक पा सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिस 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, जो अभ्यर्थी किसी विशेष परीक्षा के किसी भी विषय की अपनी उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण करना चाहते हैं और/या प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करना चाहते हैं, वे SMASH पोर्टल लॉगिन खाते के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और जो अभ्यर्थी सीएस परीक्षा के किसी भी विषय में अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भी उसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

क्या है लास्ट डेट

उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रतियों के निरीक्षण या आपूर्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक है और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 तक है।

कैसे करें अप्लाई 

अंकों के सत्यापन या प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को   फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अब आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! यूपी में होगी बंपर भर्ती, 20 हजार पदों के लिए मंजूरी; यहां पढ़ें हर एक डिटेल

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं Karan Johar?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।