1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICSI CSEET January 2024: कल खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

ICSI CSEET January 2024: कल खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Dec 14, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 14, 2023 06:15 am IST

ICSI CSEET January 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की तरफ से ICSI CSEET जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ICSI CSEET January 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की तरफ से ICSI CSEET जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से जल्द से जल्द कर अप्लाई कर दें।

जो उम्मीदवार सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण या उपस्थित हुए हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स  या डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

ICSI CSEET January 2024 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक

ICSI CSEET January 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी 2024: पंजीकरण कैसे करें
  • आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम अपडेट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को छात्र अनुभाग पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीएसईईटी परीक्षा केंद्रों से आयोजित करने के बजाय रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी। उम्मीदवारों को टेस्ट शुरू होने के लिए निर्दिष्ट समय से 30 मिनट पहले टेस्ट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कैसे बनता है लोकसभा पास, क्या है पूरी प्रक्रिया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।