1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. खोज रहे हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी तो न चूकें ये मौका, UPSC ने निकाली भर्ती; केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं आवेदन

खोज रहे हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी तो न चूकें ये मौका, UPSC ने निकाली भर्ती; केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 08, 2025 12:24 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 12:24 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या एलिजिबिलिटी है।

UPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती- India TV Hindi
UPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती Image Source : PEXELS

अगर आप टीचिंग के क्षेत्र में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है, इच्छुक कैंडडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे खबर में वैकेंसी, पात्रता की डिटेल्स को पढ़ सकते हैं। 

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-

  • असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान- 3
  • असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य - 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस- 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश- 2
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल - 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी - 4
  • असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री - 2 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स- 2
  • असिस्टेंट प्रोफेसर प्लांट साइंस - 1 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस - 4  
  • असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी- 2 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स - 3
  • असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र- 2
  • असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी - 1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास - 3 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन- 1

आवेदन करने की योग्यता? 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मिनिमम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार यूजीस नेट पास भी होने चाहिए। 
  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मेक्सिमम एज लिमिट 35 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषिय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।   

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसको बाद उम्मीदवार होममपेज पर अप्लाई ऑनलाइन वाले टैब पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स ORA  फॉर वेरियस पोस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कैंडिडेट्स संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025 के आवेदन में करना है सुधार, तो जान लें किन फील्ड्स में कर सकेंगे करेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।