Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पढ़ाई में अगर नहीं लगता है मन तो अपनाएं ये 6 टिप्‍स, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना

पढ़ाई में अगर नहीं लगता है मन तो अपनाएं ये 6 टिप्‍स, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना

Edited By: Shashi Rai @km_shashi Published : Nov 22, 2022 06:42 pm IST, Updated : Nov 22, 2022 06:42 pm IST

सभी छात्र अच्‍छी पढ़ाई कर जीवन व करियर में सफल होना चाहता है, लेकिन सभी लोगों के लिए मन लगाकर पढ़ाई करता मुश्किल होता है। कई ऐसी चीजें होती हैं, जो मन को विचलित करती हैं। यहां पर हम कुछ ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं, जिनकी मदद से पढ़ाई में मन लगा सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सांकेतिक तस्वीर

Tips For Studying: करियर और जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई करना जरूरी है। सभी अच्‍छे मार्क्‍स के साथ परीक्षा उत्‍तीर्ण कर मनपसंद जॉब हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, मन लगाकर पढ़ पाना सबके लिए संभव नहीं हो पाता है। कई ऐसे छात्र होते हैं, जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता है। कई ऐसे कारण होते हैं जो पढ़ाई के समय मन विच‍लित करने लगते हैं। ध्‍यान भंग होने के प्रमुख कारणों में सोशल मीडिया, शोर-शराबा, गेम्स, परिवार, दोस्त आदि शामिल होते है। यहां पर हम आपको 6 ऐसे तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से पढ़ाई में अपना मन लगा सकते हैं। 

1. शांत जगह पर करें पढ़ाई 

पढ़ाई में ध्‍यान लगाने के लिए जगह का बहुत महत्‍व होता है। इसलिए पढ़ाई के लिए हमेशा ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां का वातावरण और आस-पास की जगह काफी शांत हो। साथ ही बैठने के लिए भी एक स्‍टडी कुर्सी और टेबल का होना जरूरी, जिससे आप अच्‍छे से बैठ सकें। 

2. पढ़ाई शुरू करने से पहले योजना बना लें 

पढ़ाई शुरू करने से पहले सही योजना बना लेना जरूरी है। एक टाइम टेबल चार्ट बनाकर उसके अनुसार प्रतिदिन पढ़ाई करें।  एकबार बैठकर करीब 50 मिनट तक पढ़ाई जरूर करें। इसके बाद ब्रेक लें और फिर हमेशा फुल एनर्जी के साथ पढ़ाई करें। 

3. ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर रहें 

अगर आप लंबे समय तक मन लगाकर पढ़ना चाहते हैं तो ध्‍यान भटकाने वाली चीजों से खुद को दूर रखे। जब पढ़ाई करने जाएं तो खुद से मोबाइल और इलेक्‍ट्रॉनिक चीजों को दूर रखें। इससे आपका पढ़ाई में मन लगा रहेगा। 

4. अनुशासित रहें 

पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए अनुशासन भी बहुत जरूरी होता है। जब पढ़ाई से आपका मन भटकने लगेगा तो यह अनुशासन ही आपको पढ़ाई में ध्‍यान लगाने में मदद करेगा। जब कभी भी आपका ध्यान पढ़ाई से भटकने लगे, तो अपने टाइम टेबल पर फोकस करें। 

5. पढ़ाई के साथ करें समीक्षा

अगर अपनी पढ़ाई में सुधार करना चाहते हैं तो प्रोग्रेस पर भी ध्‍यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए बीच-बीच में खुद की समीक्षा जरूर करें। अपनी सफलता व प्रोग्रेस को देखकर आपका पढ़ाई में और ज्‍यादा मन लगेगा। 

6. पर्याप्त और अच्छी नींद लें 

पढ़ाई में मन लगे इसलिए दिमाग का शांत और मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इसमें सबसे ज्‍यादा मदद नींद करता है। इससे आपके हॉर्मोन सही तरीके से कार्य करेंगे और शरीर को भी आराम मिलेगा। क्‍योंकि थके हुए शरीर से कभी भी पढ़ाई पर ध्यान लगाना बहुत मुश्किल होता है।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement