1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main 2025 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Feb 10, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 04:48 pm IST

JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार खबर है। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है।

जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

JEE Main 2025: अगर आपने भी जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा दी है तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन 2025 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

फाइनल आंसर-की के लिए डायरेक्ट लिंक

JEE Main 2025: आंसर-की को कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 

स्टेप 3: इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल में आंसर-की खुल जाएगी।     

स्टेप 4: अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें। 

स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आंसर-की को डाउनलोड कर लें।

स्टेप 3: आखिरी में उम्मीदवार एक जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की का एक प्रिंट आउट ले लें।

कब हुई थी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 30 जनवरी 2025 को संपन्न हुई थी और इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 4 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 6 फरवरी, 2025 तक अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। जेईई मेन 2025 के परिणाम 12 फरवरी 2025 तक जारी होने की उम्मीद है। पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।