JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 (बीई/बीटेक) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन?
एजेंसी ने आंसर-की जारी करने के साथ इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी शुरू कर दी है। जो कैंडिडेट्स जेईई मेन सेशन 2 की आंसर-की से संतुष्ट नहीं है। वे सभी इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। जो उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं, वे सभी 13 अप्रैल को रात 11:50 बजे तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।
कितना देना होगा शुल्क?
जो कैंडिडेट्स इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करना चाहते हैं, उन सभी को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैसे चेक करें आंसर-की?
नीते बचाए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपनी आंसर-की को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स JEE Mains के लिए NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in खोलें।
- इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- अब उम्मीदवार आंसर-की, प्रश्न और अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों को चेक करें।
- यदि आप आपत्तियां उठाना चाहते हैं, तो दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आपत्ति विंडो समाप्त होने के बाद, विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेंगे। यदि कोई आपत्ति वैध पाई जाती है तो अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और NTA द्वारा JEE मेन सेशन 2 के परिणाम को जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Train के ड्राइवर की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?