1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आने वाला है जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक

आने वाला है जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक

 Published : Feb 11, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 03:34 pm IST

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का परिणाम जल्द ही एनटीए की ओर से जारी किया जाएगा। हालांकि, एनटीए पहले फाइनल आंसर-की को जारी करेगा और फिर परिणाम घोषित करेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम और फाइनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की परिणाम को जारी कर सकती है। बता दें कि फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परिणाम के 12 फरवरी 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे चेक कर सकेंगे। चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा के परिणाम को कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • विवरण भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28, 29 जनवरी को किया गया था। 21 जनवरी से 28 जनवरी तक की परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की गई थी। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। इसके जारी होते ही आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 चली थी।

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक  वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

NTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।