1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! जेईई मेंस 2023 सेशन 2 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

जल्दी करें! जेईई मेंस 2023 सेशन 2 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

 Published : Apr 21, 2023 01:17 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 01:17 pm IST

JEE Mains 2023: जेईई मेंस 2023 सेशन 2 की आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए चल रही ऑब्जेक्शन विंडो को आज यानी 21 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा। जो कैंडिडेट्स जारी की गई आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन रेज कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Mains 2023: जेईई मेंस 2023 सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। जेईई मेंस 2023 सेशन 2 की आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए चल रही ऑब्जेक्शन विंडो को आज यानी 21 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स को जारी की आंसर-की पर किसी प्रश्न-उत्तर पर आपत्ति है तो वे जल्द से जल्द ऑब्जेक्शन रेज कर दें। इसके लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 

बता दें कि कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन/आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उसके बाद, नेशनल टेस्टिंद एजेंसी (NTA) जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट घोषित करेगी। बता दें कि देशभर में जेईई मेन परीक्षा 6 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

ऐस करें ऑब्जेक्शन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट-- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'जेईई मेन 2023 सत्र 2 उत्तर कुंजी चुनौती' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद मांगा गया विवरण जमा करें और जेईई मेन 2023 सेशन 2 की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया सत्यापित करें।
  • इसके बाद प्रश्न आईडी का चयन करके जेईई मेन उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ चुनौतियों को उठाने के लिए आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें- Karnataka 2nd PUC Result 2023: कर्नाटक बोर्ड 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

AIIMS INI SS 2023 Admit Card: आज जारी होगी एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।