1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JNU में छात्र संघ चुनाव कल, दो चरणों में होगा मतदान; इतने बजे शुरू होगी वोटिंग

JNU में छात्र संघ चुनाव कल, दो चरणों में होगा मतदान; इतने बजे शुरू होगी वोटिंग

 Published : Nov 03, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 06:55 pm IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) का चुनाव कल यानी 4 नवंबर को होना है। वोटिंग कितने बजे शुरू होगी, आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब समेत कई अन्य विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए कल यानी 4 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में चुनावी माहौल जोरों पर है। जेएनयूएसयू चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान दो चरणों में होगा - सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। वहीं, जेएनयूएसयू चुनाव परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव जैसे चार प्रमुख पदों के लिए उम्मीदावरों को चुना जाएगा। छात्रों का कहना है कि मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है और महीनों तक जारी रही बहस के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। 

इस साल जेएनयूएसयू चुनाव में वामपंथी गठबंधन, एबीवीपी, एनएसयूआई, समेत अन्य छात्र संगठनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में उतरे वामपंथी गठबंधन में ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा), ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) और ‘डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (डीएसएफ) शामिल हैं।

डिबेट में कश्मीर से लेकर फलस्तीन तक का जिक्र

जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में हर साल की तरह इस साल भी खचाखच भरे सभागार में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान मंच पर छह उम्मीदवार थे। इस वाद-विवाद को सुनने व देखने के लिए भारी संख्या में छात्र एकत्र हुए।  इस वाद विवाद में कश्मीर से लेकर फलस्तीन तक का जिक्र हुआ।

प्रमुख उम्मीदवार

वामपंथी संगठनों के उम्मीदवार अदिति मिश्रा (अध्यक्ष), कीझाकूट गोपिका बाबू (उपाध्यक्ष), सुनील यादव (महासचिव) और दानिश अली (संयुक्त सचिव) हैं। एबीवीपी के उम्मीदवार विकास पटेल (अध्यक्ष), तान्या कुमारी (उपाध्यक्ष), राजेश्वर कांत दुबे (महासचिव) और अनुज (संयुक्त सचिव) हैं। वहीं, एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए विकास बिश्नोई, उपाध्यक्ष पद के लिए शेख शाहनवाज आलम, महासचिव पद के लिए प्रीति और संयुक्त सचिव पद के लिए कुलदीप ओझा को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि पिछले वर्ष आइसा के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी, जबकि एबीवीपी के वैभव मीणा ने संयुक्त सचिव पद का चुनाव जीता था। (इनपुट पीटीआई)

ये भी पढ़ें- 

ICAI CA जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आज से, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।