1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BHU में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

BHU में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 03, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 03:54 pm IST

BHU Faculty Recruitment 2024: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BHU Faculty Recruitment 2024: बीएचयू में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bh.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीएचयू फैकल्टी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क 

अप्लाई करने वाले यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क रुपये 1000 है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला एवं ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

बीएचयू फैकल्टी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान चिकित्सा विज्ञान संस्थान (चिकित्सा संकाय, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय और नर्सिंग कॉलेज) में 143 शिक्षण पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Direct Link- https://curec.samarth.ac.in/index.php/user/site/login

बीएचयू फैकल्टी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bh.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद टीचिंग पोजीशन पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें

ये भी पढ़ें- 

एक यूपी पुलिस कांस्टेबल को सैलरी के अलावा कौन सी सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं

कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन